{"_id":"68166b3f3eaf761b540576aa","slug":"the-mobile-phone-of-the-deceased-woman-was-recovered-on-the-indication-of-the-murderer-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56813-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतक महिला का मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतक महिला का मोबाइल बरामद
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या काम मामला
आरोपी की बहन के घर से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू मिला
नहर में मृतका के सिर को तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सहमति संबंध में रहने वाली महिला पूजा की गला काटकर हत्या के मामले में आरोपी मुश्ताक को लेकर शनिवार को गुरुग्राम पुलिस खटीमा (उत्तराखंड) पहुंची। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूजा मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी की बहन के घर से गला काटने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया। महिला के सिर की तलाश के लिए पूछताछ के साथ नहर में तलाशा कर रही है।
मुश्ताक ने 16 नवंबर 2024 की रात नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी झरना उर्फ पूजा मंडल की हत्या कर दी थी। पूजा हत्यारोपी मुश्ताक की शादी का विरोध कर रही थी। पूजा अपनी छोटी बहन प्रमिला के साथ रहकर गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। इसी दौरान वह मुश्ताक के साथ लगभग दो साल तक सहमति संबंध में रही थी। मुश्ताक के घर वालों ने उसका निकाह अन्य लड़की से कर दिया था। ऐसे में पूजा ने मुश्ताक के घर पहुंचकर इसका विरोध किया। मामले में पंचायत भी हुई थी। मुश्ताक के साथ रहने के लिए पूजा बार-बार झगड़ा कर रही थी। रास्ते से हटाने के लिए मुश्ताक ने गला काटकर पूजा की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बीते मंगलवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साइफन से महिला का सिर कटा कंकाल बरामद किया था। सेक्टर-5 थाना में आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने मुश्ताक को छह दिन के रिमांड पर लिया है।