{"_id":"64cbaaf598067410ff09fb74","slug":"the-mob-thrashed-two-brothers-by-asking-their-religion-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11453-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धर्म पूछकर भीड़ ने दो भाइयों के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धर्म पूछकर भीड़ ने दो भाइयों के साथ की मारपीट
Thu, 03 Aug 2023 06:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
नूंह हिंसा के बाद झुग्गी खाली करने की दी थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नूंह हिंसा के बाद शहर में भड़की हिंसा में नाम पूछकर दो भाइयों के साथ बीते बुधवार को मारपीट की गई। मारपीट करने से पहले झुग्गियां खाली करने की भी धमकी दी गई। पीड़ित धमकी देने के बाद भी नहीं गया तो हमलावरों की भीड़ ने उसके साथ रास्ते में बेल्ट से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी निसार अली ने पुलिस को बताया कि वह गांव पलड़ा की ढाणी में झुग्गी में अपने भाई के साथ रहता है। उसने बताया कि बीते सोमवार को मेवात में हुए दंगे के बाद कुछ लोग झुग्गी पर आए और नाम पूछने के बाद भाग जाने की धमकी दे कर चले गए।उन्होंने धमकी दी अगर झुग्गी छोड़कर नहीं गए तो तुम्हें मारेंगे और झुग्गियों में आग लगा देंगे। इसके बाद मंगलवार को भी करीब 30 युवक आए और एक दिन का समय देकर चले गए।
बीते बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने भाई रुस्तम अली के साथ झुग्गियों की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चार पांच युवकों ने नाम पूछकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने 25-30 अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे युवकों ने भी दोनों भाइयों के साथ बेल्ट से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।