फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The MLA inaugurated the tree plantation drive.

Gurugram News: विधायक ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

Wed, 15 Jul 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the tree plantation drive.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। वार्ड-25 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क सेक्टर-14 में बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम की ओर से महा-पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक मुकेश शर्मा ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 4 लाख 66 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले। सभी सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, युवाओं एवं नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा, पार्षद अनूप सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता सचिन यादव, संदीप धुंधवाल, एडवोकेट रविंद्र जैन, विकास वर्मा, अमित यादव, समीर भल्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed