फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants took away 23 thousand dollars and gold rings from Iraqi citizens

पुलिस कर्मी बन जांच के लिए विदेशी नागरिकों को रोका, ठगी व चोरी की हुई वारदात

Thu, 30 Jun 2022 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took away 23 thousand dollars and gold rings from Iraqi citizens
गुरुग्राम। इराक से भाई का उपचार कराने गुरुग्राम आए एक परिवार के लोगों को रोक कर जांच के नाम पर दो फर्जी पुलिसकर्मियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। जांच के नाम पर पीड़ित के पास मौजूद 23 हजार डॉलर व अंगूठी लेकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इराक के रहने वाले अहमद अब्दुल तीफ मोहम्मद ने बताया कि वह अपने भाई का इलाज कराने के लिए गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में आए हुए हैं। वह सेक्टर-52 स्थित एक गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। 29 जून को वह अपनी पत्नी, बच्चे व भाई के पत्नी के साथ मॉल से आ रहे थे। जब वह आर्टिमिस अस्पताल के पास पहुंचे तो कार में सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने खुद को पुलिस विभाग का कर्मी बताया और उनके पासपोर्ट व लगेज की जांच करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी जानकार पीड़ित ने दोनों युवकों को अपना बैग थमा दिया। जांच करनेे के बाद युवकों ने बैग उसे वापस कर दिया और चले गए। थोड़ी देर बाद जब पीड़ित ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे 23 हजार डॉलर, भाई की पत्नी की सोने की अंगूठी गायब थी। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed