फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants beat the company officer in the middle of the road

Gurugram News: बदमाशों ने कंपनी अधिकारी को बीच सड़क पर पीटा

Fri, 17 Mar 2023 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat the company officer in the middle of the road
आरोपियों ने पीड़ित की कार को भी क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीच सड़क पर मर्सिडीज सवार बदमाशों ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को पीट दिया। आरोपियों ने पीड़ित की कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ग्लोबल इंडस्ट्री में वरिष्ठ पद पर कार्यरत विक्रम डागर ने बताया कि वह 11 मार्च को रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री से निकले थे। कुछ दूर चलते ही एक मर्सिडीज गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और उस गाड़ी में से दो युवक उतरे जिन्होंने उसे डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस पर वह जान बचाकर गाड़ी को भगा ले गए, लेकिन आरोपियों द्वारा उनका पीछा करना शुरू कर दिया गया। कुछ दूरी पर जाम लगा होने के कारण आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और युवकों ने उन पर डंडों से हमला किया जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। जाम खुलते ही मैं अपनी गाड़ी को हीरो होंडा चौक की तरफ भागा और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देते हुए आरोपियों की गाड़ी का भी नंबर दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस पीसीआर ने पहले तो उन्हें सेक्टर-37 थाने भेज दिया, लेकिन घटना सदर थाना एरिया में होने के कारण सेक्टर-37 थाना पुलिस ने पीड़ित को सदर थाने भेज दिया। पुलिस ने शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed