फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Minister inspected the site for the construction of Hero Honda flyover, metro route, drainage and slip road.

Gurugram News: हीरो होंडा फ्लाईओवर, मेट्रो रूट, ड्रेनेज और स्लिप रोड निर्माण के लिए मंत्री ने किया मौका मुआयना

Mon, 15 Dec 2025 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
The Minister inspected the site for the construction of Hero Honda flyover, metro route, drainage and slip road.
गुरुग्राम को जाम व जलभराव से राहत दिलाने के लिए मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शहर का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर को जाम एवं जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान दिलाने के उद्देश्य से मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने हीरो होंडा फ्लाईओवर, मेट्रो रूट, ड्रेनेज और स्लिप रोड निर्माण समेत अन्य जगहों का मुआयना किया। मंत्री ने कहा कि हीरो होंडा फ्लाईओवर मरम्मत से पहले यातायात प्लान तैयार किया जाए।
निरीक्षण की शुरुआत हीरो होंडा चौक से करते हुए कैबिनेट मंत्री ने फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य की विस्तार से जानकारी ली। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी मरम्मत जल्द कराने की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने कहा कि मरम्मत कार्य से पहले यातायात डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया जाए ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। मंत्री ने मेट्रो निर्माण से पूर्व तैयारियों व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले वाहन डायवर्जन एवं विस्तृत मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और ट्रैफिक सुचारु बना रहे।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने उमंग भारद्वाज चौक से गाड़ौली गांव तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। जीएमडीए, नगर निगम और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर सड़क के जीर्णोद्धार, चौड़ीकरण तथा प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव गाड़ौली में बादशाहपुर ड्रेन का निरीक्षण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ड्रेन को पक्का करने तथा उसकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी औद्योगिक इकाई का प्रदूषित पानी ड्रेन में न छोड़ा जाए और नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लिप रोड बनाने के निर्देश
शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-9 स्थित ग्रीनवुड स्कूल के समीप, सेक्टर-7 एवं 9 चौक, पालम विहार में बजघेड़ा फ्लाईओवर से पहले कृष्णा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रमुख चौक-चौराहों पर स्लिप रोड के निर्माण के निर्देश दिए।
मेट्रो निर्माण की ली जानकारी
कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-10 में प्रस्तावित मेट्रो मार्ग का भी निरीक्षण किया। मार्ग में मौजूद अतिक्रमण, भूमिगत एवं ऊपरी सुविधाओं के शिफ्टिंग प्लान व निर्माण से जुड़ी तकनीकी तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मेट्रो परियोजना के दौरान यातायात और नागरिक सुविधाओं पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

देवीलाल पार्क को बेहतर करने के निर्देश
सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने के मार्ग का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने जीएमडीए एवं जीएमआरएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो निर्माण अथवा ड्रेन चौड़ीकरण कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक मूवमेंट के लिए पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ताऊ देवीलाल पार्क की मौजूदा सुविधाओं का जायजा लेकर पार्क के सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के लिए सीएसआर फंड के उपयोग के निर्देश दिए। अंतिम चरण में कैबिनेट मंत्री ने एयर फोर्स स्टेशन के सामने चल रहे ड्रेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल), नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed