{"_id":"6a071441086188ed4605e5bd","slug":"the-message-of-cleanliness-was-given-to-the-students-through-the-campaign-bring-plastic-take-a-bag-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88052-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लास्टिक लाओ, थैला ले जाओ अभियान से विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लास्टिक लाओ, थैला ले जाओ अभियान से विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
- नगर निगम गुरुग्राम और यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली ने यूरो इंटरनेशनल स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम और यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “नई सोच–नया शहर, स्वच्छ हरियाणा” अभियान के तहत यूरो इंटरनेशनल स्कूल में “प्लास्टिक लाओ, थैला ले जाओ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लाई गई खाली प्लास्टिक बोतलों के बदले कपड़े के थैले वितरित किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने घरों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने की अपील की। वहीं अजय कुमार और प्रिंका यादव ने विद्यार्थियों को कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता शपथ लेकर प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया।