फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The matter of reconstruction of Ordnance Depot and Old Najafgarh Road was placed before the Defence Minister

Gurugram News: आयुध डिपो और ओल्ड नजफगढ़ रोड पुनर्निर्माण का मामला रक्षा मंत्री के समक्ष रखा

Sun, 15 Jun 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The matter of reconstruction of Ordnance Depot and Old Najafgarh Road was placed before the Defence Minister
विधायक मुकेश शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गुरुग्राम विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थानीय विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान विधायक ने गुरुग्राम के प्रतिबंधित आयुध डिपो के 900 मीटर क्षेत्र में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और ओल्ड नजफगढ़ रोड के पुनर्निर्माण जैसे प्रमुख विकास कार्यों से जुड़े विषयों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग भी आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक मुकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री के मजबूत नेतृत्व में हाल ही में भारतीय सेना की ओर से संचालित ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने मंत्री को बताया कि गुरुग्राम में आयुध डिपो के 900 मीटर का मामला लंबे से चल रहा है और लोग इसका दायरा घटाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि ओल्ड नजफगढ़ रोड के पुनर्निर्माण की योजना नगर निगम ने हाल में बनाई है, यह परियोजना भी प्रतिबंधित आयुध डिपो दायरे से होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed