फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The market was buzzing, people came to buy utensils and jewellery, on the eve of Dhanteras, there was a crowd in the shops

बाजार रहे गुलजार, बर्तन और जूलरी खरीदने पहुंचे लोग, धनतेरस की पूर्व संध्या पर दुकानों में रही भीड़

Mon, 01 Nov 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The market was buzzing, people came to buy utensils and jewellery, on the eve of Dhanteras, there was a crowd in the shops
सदर बाजार में एक दुकान पर आभूषण देखते ग्राहक। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। दिवाली से दो दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को धनतेरस पर्व है। ऐसे में सोमवार को धनतेरस से पहले बाजार में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सबसे अधिक सोने-चांदी की दुकानों में शुभ मुहूर्त पर खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ दिखी। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग नए सामान की खरीदारी कर उनकी पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी व बर्तनों की खरीदारी कर पूजा करने से धन का लाभ होता है। इसलिए लोग खूब उत्साह से खरीदारी करते हैं। बाजारों में बर्तन एवं जूलरी की दुकानों में खरीदारी का दौर अधिक रहा और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करते नजर आए। वहीं, शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में आम दिनों के मुकाबले अच्छी बिक्री हुई। हालांकि, काफी लोग धनतेरस वाले दिन बर्तन एवं जूलरी खरीदने की मान्यता रखते हैं। ऐसे में मंगलवार को बाजारों में अधिक भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

ग्राहकों का सुबह से शाम तक रहा आवागमन
सोमवार को सुबह से शाम तक जूलरी की दुकानों पर ग्राहकों का आवागमन लगा रहा। लोगों ने सगे-संबंधियों को उपहार के तौर पर देने के लिए चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आदि खरीदीं। वहीं, कुछ लोगों ने चांदी से बने बर्तनों को भी खरीदा। धनतेरस को लेकर कुछ लोगों ने पहले ही जूलरी की बुकिंग करा ली थी, ताकि समय पर उनकी पसंद के आभूषण बनकर तैयार हो सकें। श्रीराम ज्वैलर्स से डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि धनतेरस पर ज्यादा बिक्री नहीं है, लेकिन आगामी 14 नवंबर से शुरू होने वाली शादियों के लिए एडवांस बुकिंग आ रही हैं। शादी के सीजन में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है, क्योंकि शादियों के लिए लोगों को जूलरी खरीदने होते हैं।
विज्ञापन

बर्तनों को खरीदने पहुंचे लोग
धनतेरस पर्व पर नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों ने सोमवार को बाजार में पहुंचकर लोटा, गिलास, कटोरी, चम्मच, पतीला सहित अन्य बर्तनों की खरीदारी की। वहीं, काफी लोगों ने दिवाली पर लक्ष्मी व गणेश पूजन के लिए पूजा की थाली भी खरीदी। बर्तन विक्रेता पंकज मंगला का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते सभी कारोबार बिल्कुल ही मंद हो गए थे, लेकिन अब दिवाली पर कुछ उम्मीद है। हालांकि, बीते वर्षों की अपेक्षा लोगों द्वारा काफी कम खरीदारी की जा रही है। शादियों के सीजन के दौरान बर्तनों के अच्छे कारोबार की उम्मीद है, क्योंकि लोग शादी में बर्तनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed