फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The market is filled with beautiful clothes, crowns and worship material of Laddu Gopal

Gurugram News: बाजार लड्डू गोपाल की सजीली पोशाकों, मुकुट और पूजन सामग्री से पटा

Thu, 14 Aug 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The market is filled with beautiful clothes, crowns and worship material of Laddu Gopal
जन्माष्टमी की तैयारी पूरी...वृंदावन के कलाकार बनाएंगे फूल बंगला, झूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बाजार लड्डू गोपाल की सजीली पोशाकों, मुकुट और पूजन सामग्री से पटा है तो मंदिरों में कन्हैया के जन्मदिन की पूरी तैयारी है। शहर के मंदिरों में वृंदावन के कलाकार भगवान कृष्ण के लिए फूल बंगला व झूला बनाएंगे। वहीं, भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

सेक्टर-15 पार्ट वन स्थित श्री कृष्ण मंदिर के पूर्व अध्यक्ष विनय मंगला ने बताया कि मंदिर में वृंदावन के कलाकार फूल बंगला तैयार करेंगे। वृंदावन के हीरा पागल भगवान कृष्ण के भजन प्रस्तुत करेंगे। अन्य कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। वहीं, सेक्टर चार स्थित श्री कृष्ण मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मैत्री कल्याण मंच के अध्यक्ष एसएस दहिया ने बताया कि मंदिर में झांकियों का निर्माण बृहस्पतिवार तक पूरा हो जाएगा। मंदिर में काफी संख्या में स्कूली बच्चे आ रहे हैं। इस कारण उनके लिए उपहार की व्यवस्था मंदिर की ओर से दिया जा रहा है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के झूलन और भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। सिद्धेश्वर मंदिर, सेक्टर -चार श्री राम मंदिर, सेक्टर- पांच श्री राम मंदिर, सेक्टर- 31 राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर -23 राधा कृष्ण मंदिर, वजीराबाद स्थित खोली बाबा मंदिर समेत अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में जुटते हैं ज्यादा श्रद्धालु
पुराने शहर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में जुटते रहे हैं। प्रेम मंदिर के मुख्य प्रबंधक अनिल आजाद ने बताया कि मंदिर में एलईडी लाइट से सजावट कर दी गई हैं। मंदिर में लाइटिंग के लिए राजस्थान से तकनीशियन संभाल रहे हैं। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार मंदिर में फूलों की सजावट करेंगे। मंदिर में श्री कृष्ण की झांकियां, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। मंदिर के बाहर जन्माष्टमी पर पुराने समय से झूला मेला लगता रहा है। मेले में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed