फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Mandal President will hold a meeting between 1st and 7th of every month.

Gurugram News: प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच बैठक करेंगे मंडल अध्यक्ष

Sun, 10 May 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
The Mandal President will hold a meeting between 1st and 7th of every month.
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गुरुकमल में मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक शामिल हुए। इस दौरान बीते महीने के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से 30 और 31 मई को आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुनने और उसकी उपस्थिति समेत गतिविधियों को सरल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जबकि 7 से 10 तारीख तक जिला पदाधिकारियों और 15 तारीख तक बीएलए-2, बूथ एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह कार्यशाला संगठन को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर से वक्ताओं का चयन किया जा चुका है और कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, अलीशा तोमर, कुलदीप यादव, हितेश भारद्वाज, पूनम भटनागर, जिला सचिव राखी मित्तल, निधि मल्होत्रा, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed