फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main road leading to Sector 22-D was plunged into darkness, with non-functional streetlights creating problems.

Gurugram News: सेक्टर 22-डी तक मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबा, बंद स्ट्रीट लाइट बनी मुसीबत

Tue, 12 May 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The main road leading to Sector 22-D was plunged into darkness, with non-functional streetlights creating problems.
फोटो
विज्ञापन

- बिजली कटौती से शाम होते ही गुल हो जाती है रोशनी, असामाजिक तत्वों से लोगों को बढ़ रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी (संवाद)। वीवो कंपनी से सेक्टर 22-डी सोसाइटी तक जाने वाला मुख्य मार्ग शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट को आसपास के गांवों को दी जाने वाली लाइन से जोड़ गया है। ऐसे में बिजली कटौती के चलते मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। इससे आने-जाने में डर लगता है। लोग शाम के वक्त टहलने तक नहीं जा पाते हैं। कई बार संदिग्ध लोग अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क किनारे घूमते नजर आते हैं।
वाहन चालकों को भी अंधेरे में दुर्घटना का डर बना रहता है। निवासियों का दावा है कि कई बार वाहन चालकों ने किसी भी तरह से अपनी जान बचा कर निकले हैं। निवासियों ने यह भी कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों के अनुसार समस्या की मुख्य वजह स्ट्रीट लाइट की बिजली आपूर्ति है।
विज्ञापन

सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण डर का माहौल भी बना हुआ है। किशोर चंद डुंगरियाल ने कहा कि सोसाइटी तक का पूरा रास्ता रात के समय अंधेरे में डूब जाता है। प्रदीप सिंह ने कहा कि अंधेरा होने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनीष कुमार ने कहा कि मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से सही तरीके से नहीं जल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed