फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   the main accused of 1.58 cr scam, arrested in delhi

पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
the main accused of 1.58 cr scam, arrested  in delhi
फरार आरोपीअलोकफिर से पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। धोखाधड़ी की राशि से खरीदे सामान को बरामद करवाने रविवार शाम को गांव वजीराबाद गया आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। आरोपी ऑटो व बस के जरिए दिल्ली पहुंच गया। यहां से वह उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देने के बाद आसपास ही काफी देर छिपा रहा। अंधेरा होते ही वह ऑटो के जरिए कापसहेड़ा बॉर्डर पहुंचा जहां से दिल्ली सीमा में प्रवेश कर गया। डीटीसी की बस से वह नांगलोई पहुंच गया। पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-53 थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाकर कस्टडी से फरार होने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक्सपेंडिया ट्रांस ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी के मालिक सुमन प्रसाद ने बताया कि उनकी कंपनी विदेशी व्यापार का लाइसेंस दिलवाने का कार्य करती है। उनकी कंपनी के कर्मचारी उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी आलोक विश्वकर्मा ने धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल हस्ताक्षर चोरी कर 20 कंपनियों को दिलाया था लाइसेंस
आलोक ने उनकी कंपनी के डिजिटल हस्ताक्षर चुराकर 20 कंपनियों को विदेशी व्यापार का लाइसेंस प्रदान करवाया है। इससे उनकी कंपनी को 1.58 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने 18 जून को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 जून को आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया।
शौच का बहाना बनाकर हुआ था फरार
थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 1.58 करोड़ रुपये में से कुछ रुपये अपने ऐशोआराम के लिए खर्च किए। गांव वजीराबाद में उसने अपने कमरे पर फ्रिज, एसी समेत अन्य सामान लिया। इस सामान को बरामद करने के लिए रविवार शाम को चार पुलिसकर्मी आरोपी आलोक को लेकर गांव वजीराबाद पहुंचे। यहां कमरे पर पहुंचने के बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों से शौच जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें भी आई हैं।

रात भर चला सर्च अभियान
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने गांव वजीराबाद समेत आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिसबल के साथ सर्च अभियान चलाया। अपराध शाखा समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीमों ने शहर में नाकेबंदी करते हुए सर्च अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed