फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The lights of the municipal corporation's park will be fixed by September 15

Gurugram News: नगर निगम के पार्क की लाइटें 15 सितंबर तक होंगी ठीक

Tue, 26 Aug 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
The lights of the municipal corporation's park will be fixed by September 15
नगर निगम के पार्क व गलियों मेंं सवा लाख स्ट्रीट लाइटें लगीं, गलियों में 31 तक होंगी ठीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से दिवाली से पहले सभी लाइटों को ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। गलियों में लगीं स्ट्रीट लाइटें 31 अगस्त और पार्क की लाइटें 15 सितंबर तक ठीक होंगी। नगर निगम के क्षेत्र में लगभग सवा लाख लाइटें लगी हुई हैं, जिसमें से पोर्टल पर आने वाली शिकायत के आधार पर उन्हें ठीक किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त ने सभी 36 वार्ड के पार्षदों से लाइट को लेकर लंबित मामले को ठीक कराने में सहयोग मांगा है।
नगर निगम के 36 वार्ड के पार्षदों को अपने क्षेत्र की खराब लाइटों का ब्यौरा पोर्टल पर अथवा इंजीनियरिंग विंग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। नगर निगम की ओर से इन लाइटों को दिवाली से पहले जगमग किया जाना है। हाल ही में नगर निगम के सदन की हुई बैठक में 10 हजार लाइटें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसमें से पांच हजार लाइटें निगम खरीद चुका है।
विज्ञापन




हर दिन 30 से अधिक शिकायत, 300 शिकायतें लंबित
नगर निगम के पोर्टल पर रोजाना औसतन 30 शिकायत मिल रही हैं। जिस पर विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जो लाइटें खराब होने की शिकायतें लंबित थीं, उसमें तेजी से सुधार हो रहा है। करीब 250 शिकायत अभी भी लंबित हैं, जिस पर काम होना है। विभाग की ओर से पहले चरण में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




36 वार्ड के पार्षदों की मांगी अलग से लिस्ट

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप यादव का कहना है कि लाइट ठीक कराने का काम तेजी से चल रहा है। सभी वार्ड के पार्षदों से उनके क्षेत्र की खराब लाइट का ब्योरा अलग से मांगा गया है, जिससे उन्हें जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा सके।


निगम क्षेत्र की खराब लाइटों को ठीक किया जा रहा है। 15 सितंबर से पहले उन्हें ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed