फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The letter for permission to take out the procession has not yet reached the administration

Gurugram News: शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति को अभी प्रशासन के पास नहीं पहुंची चिट्ठी

Mon, 14 Aug 2023 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
The letter for permission to take out the procession has not yet reached the administration
विहिप के विभाग मंत्री बोले, हर हालत में निकाली जाएगी जलाभिषेक यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। 31 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद रविवार को पोंडरी गांव में हुई महापंचायत में फिर से इस इस शोभा यात्रा को 28 अगस्त को निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन के पास इस यात्रा का निकाले जाने संबंधी किसी अनुमति के लिए आवेदन नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर विहिप और गोरक्षा दल के नेताओं का कहना है कि यात्रा को हर हालत में पूरा किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद में गुरुग्राम-मानेसर-नूंह जिलों के विभाग मंत्री देवेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार 13 अगस्त को पलवल के गांव पोंडरी में आयोजित महापंचायत में सर्वजातीय समाज के लोग शामिल हुए थे। पंचायत के अंदर फैसला भी सर्वमान्य तरीके से किया गया था। इसमें कौन आएगा और कौन नहीं, यह अलग मामला है। बात किसी खाप या पाल पंचायत की नहीं, बल्कि समाज की है। कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह गलत है। यात्रा को हर हालत में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र का कहना है कि यात्रा पहले की तरह नल्हड़ मंदिर से शुरू होकर नूंह, मालब, नगीना से फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर पर जाएगी। वहां से फिर वापिस नगीना होते हुए सिंगार गांव में जाकर खत्म होगी। यह रूट पहले की तरह होगा, इसमें अभी तक कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने साफ कहा यह यात्रा जहां से पहले शुरू हुई थी वहीं से होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गोरक्षा दल, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठन स्वयं इस शोभायात्रा की रक्षा करेगा। उन्हें प्रशासन पर अब ज्यादा भरोसा नहीं है। इस बारे में आगे की रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed