फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The land related problems in the construction of the metro route will be resolved

Gurugram News: मेट्रो रूट के निर्माण में आ रहीं जमीन संबंधी अड़चनें होंगी दूर

Wed, 27 Aug 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The land related problems in the construction of the metro route will be resolved
जमीन अधिग्रहण करने की तैयारियों में जुटा एचएसवीपी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) मेट्रो रूट के निर्माण में आ रहीं अड़चनों को दूर करने की कवायद कर रहा है। मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन, डिपो का निर्माण और कॉरिडोर में आ रहे मकानों के मालिकों को मुआवजा संबंधी कार्याें को सिरे चढ़ाया जा रहा है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। जीएमआरएल ने पहले चरण के लिए मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक कॉरिडोर निर्माण का ठेका जारी किया है। एचएसवीपी की संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि कॉरिडोर में कुछ मकान आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मकान मालिकों को मुआवजा संबंधी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मेट्रो का डिपो सेक्टर 33 में बनाया जाना है और इसके लिए 41 एकड़ जमीन जीएमआरएल को ट्रांसफर की जानी है। उन्होंने कहा कि मेट्रो को जमीन देने संबंधी मामलों को त्वरित निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 28.50 किलोमीटर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में 27 स्टेशन होंगे तथा एक डिपो भी निर्मित किया जाएगा। इसमें आठ स्टेशन मॉडल स्टेशन होंगे। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार मेट्रो कॉरिडोर के लिए 17.53 हेक्टेयर भूमि का स्थायी रूप से अधिग्रहण करना होगा। कुल भूमि में से 17.30 हेक्टेयर सरकारी और 0.23 हेक्टेयर निजी भूमि है। कुल 33 संरचनाएं (10 आवासीय, 22 वाणिज्यिक और एक आवासीय सह वाणिज्यिक) हैं। इनमें 27 आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed