फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The interrogation of the MLA continued throughout the night

Gurugram News: रात भर चला विधायक से पूछताछ का सिलसिला

Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
The interrogation of the MLA continued throughout the night
अलग-अलग चौकी-थानों में ले जाकर की गई पूछताछ, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बदलती रही स्थान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह में बड़कली चौक के पास हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेसी विधायक मामन खान से रात भर पूछताछ का सिलसिला चलता रहा। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार रात मामन से स्थान बदल-बदलकर पूछताछ की गई। कोर्ट ने अपने रिमांड में आदेश दिया था कि रिमांड अवधि के दौरान मामन को जिले से बाहर न ले जाया जाए। ऐसे में आरोपी को पहले नगीना थाना और फिर तावडू में लेजाकर पूछताछ की गई।
एसआईटी की माने तो विधायक से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त पहले ही तैयार की जा चुकी थी। चूंकि पुलिस को सिर्फ दो ही दिन का रिमांड मिला है। ऐसे में शुक्रवार को पूरी रात मामन खान से पूछताछ होती रही। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ के दौरान न तो एसआईटी टीम के सदस्यों ने झपकी ली और न हीं विधायक मामन खान को सोने दिया गया। पता चला है मामन अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को नकारता रहा। हालांकि बाद में जब उसके और उसके कुछ समर्थकों के मोबाइल फोन की लोकेशन और सीडीआर पर बात की गई तो वह चुप्पी साध गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों तक रिमांड के दौरान न केवल मामन खान से पूछताछ की जा रही है, बल्कि उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी खंगाला जा रहा है। मामला चूंकि राजनीतिक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस अपनी जांच में सबूत जुटाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। कोर्ट ने अपनी चार्जशीट पेश करने से पहले ही पुलिस मामन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा पुख्ता सबूत जुटाने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात को कांग्रेसी विधायक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। विधायक पर आरोप है कि बीती 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में विधायक ने अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने का काम किया। नगीना के बड़कली चौक के पास हुई हिंसा के दौरान ही उनकी मोबाइल लोकेशन 1.5 किलोमीटर के दायरे में आना बताई गई है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद एसआईटी ने आरोपी विधायक से पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड में ले लिया था।

----
आज खत्म होगी रिमांड अवधि, और समय मांग सकती है एसआईटी
विधायक मामन खान की रिमांड अवधि रविवार दोपहर बाद समाप्त हो जाएगी। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मामन खान ने अगर पूछताछ में पूरी तरह से सहयोग नहीं किया तो उसे कुछ दिन और रिमांड पर लिए जाने की अर्जी कोर्ट में दी जाएगी। वैसे मामन के खिलाफ पुलिस के पास काफी सबूत हैं। पुलिस टीम की कोशिश यही है कि शनिवार दोपहर तक ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्र कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed