फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The high tension cable broke due to the collision of a canter carrying Dak Kanwad

Gurugram News: डाक कांवड़ ले जा रहे कैंटर की टक्कर से हाइटेंशन केबल टूटी

Mon, 21 Jul 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The high tension cable broke due to the collision of a canter carrying Dak Kanwad
सोहना। सोहना कस्बे में डाक कांवड़ लेने जा रहे एक कैंटर की टक्कर से बिजली की हाइटेंशन केबल टूट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिजली विभाग ने सूचना पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के चुंगी नंबर 2 चौक पर कैंटर बाजार की ओर मुड़ने लगा था। कैंटर पर डीजे लगा था जिसपर रखे बॉक्सों की ऊंचाई करीब 20 फीट थी। हाइटेंशन केबल कैंटर के टकराने से दो अलग अलग हिस्सों में लटक गई। वहीं कावड़ियों की सेवा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने अग्निशमन विभाग की गाड़ी की बुलवा लिया और इसकी सूचना पुलिस विभाग को भी दे दी। मौके पर बिजली कर्मचारियों ने हाइड्रा की मदद से करीब एक घंटे में टूटी केबल को जोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed