फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The heat of extortion in the market reached till Khaki

Gurugram News: मंडी में उगाही की आंच खाकी तक पहुंची

Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The heat of extortion in the market reached till Khaki
पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस आयुक्त तक सख्त कार्रवाई के मूड में
विज्ञापन


गैंगस्टर के गुर्गों से एसीबी के एक पुलिस अधिकारी ने भी की थी पूछताछ

मयंक तिवारी

गुरुग्राम। खाड़सा अनाज मंडी में अवैध वसूली करने वाले गैंगस्टर कौशल के गुर्गों की ओर से वसूल की जा रही रकम का एक हिस्सा खाकी को भी जा रहा था। इस बात का खुलासा गैंगस्टर के गुर्गों से हुई पूछताछ के बाद हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर से लेकर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। महकमे में चर्चा है कि जांच के दौरान कमिश्नरेट में तैनात सीआईए की अलग-अलग शाखाओं में तैनात 12 पुलिसकमियों के नाम सामने आए हैं। जो मंडी के उगाही वाले धन के हिस्से में भागीदार बनते थे।
इस मामले में सीआईए पुलिस टीम अनाज मंडी की उगाही के मामले में पुलिस एनआईए के एक लाख रुपये के इनामी संदीप उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ पुलिस ने इनपुट के आधार पर गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी ट्विंकल को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला था उगाही का एक हिस्सा गैंगस्टर कौशल के गुर्गों को जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराया जाता था। उसी मामले में सीआईए दस, सीआई 31 और सीआईए 17 की टीम ने छापामारी करके अलग-अलग ठिकानों से अतुल खटाना, सुरजीत उर्फ बुलेट सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम के होश उड़ गए। पुलिस टीम जब उगाही के पैसों का हिसाब जानना चाह रही तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनकी मदद करने वाले सीआईए 10 व अन्य शाखा में वर्तमान समय में तैनात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। यह पुलिसकर्मी अपने-अपने घरों के लिए सोफे से लेकर अन्य लग्जरी सामान मंगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को हुई। जिसके बाद मामले की जांच के लिए सीआईए 31 की शाखा में एक एसीबी अधिकारी को भेजा गया था। इसकी पूछताछ में आरोपी पुलिस कर्मियों के नाम सामने आया है। सूत्रों कि माने तो इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आने वाले दिनों में एफआईआर तक दर्ज हो सकती है। इसके अलावा इनका कमिश्नरेट से बाहर कहीं अन्य स्थान पर तबादला भी किया जा सकता है। जिससे पुलिस और बदमाशों के बीच चल रहे इस नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed