फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The heat is unbearable in September, the temperature crossed 36 degrees

Gurugram News: सितंबर में गर्मी का सितम, पारा 36 डिग्री के पार

Tue, 16 Sep 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
The heat is unbearable in September, the temperature crossed 36 degrees
गुरुग्राम। सितंबर में मौसम ने फिर करवट ले ली है। तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने गर्मी का अहसास करवा दिया। नमी के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हुई, जिससे त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं, शहर का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया, जो कि काफी साफ हवा की श्रेणी में आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed