फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The havoc of speed took the lives of brother and sister, five serious

गुरुग्राम: रफ्तार के कहर ने ली भाई-बहन की जान, पांच गंभीर

Sun, 19 Feb 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The havoc of speed took the lives of brother and sister, five serious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। साइबर सिटी के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने स्कॉर्पियो में सवार भाई-बहन को निगल लिया। एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो में सवार भाई-बहन की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए मेदांता व फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।



पुलिस के अनुसार कुरुक्षेत्र व नोएडा से एक ही परिवार व रिश्तेदार शनिवार की रात स्कॉर्पियो में सवार होकर गुरुग्राम आए थे। स्कॉर्पियो में पीयूष व आयुष, कंचनदीप, विक्रमजीत, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह, निर्मलजीत सवार थे। 32 माइल स्टोन फ्लाई ओवर के नीचे एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिस पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार कुरुक्षेत्र निवासी सगे भाई बहन कंचनदीप (28) व विक्रमजीत (29) निवासी सेक्टर -7 कुरुक्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीयूष, आयुष, वसुंधरा, पर्वजोत सिंह व निर्मलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेदांता व फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि दोनों भाई-बहन के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन




तीन दिन बाद जाना था विदेश



पुलिस के अनुसार भाई व बहन विदेश में नौकरी करते थे। तीन दिन बाद उनको विदेश जाना था। बहन की शादी नोएडा में तय हुई थी। कंचनदीप की ससुराल से संबंधित चार लोग और उसके भाई व भाभी भी गाड़ी में बैठे थे। वह गुरुग्राम घूमने के लिए आए थे। उनको गुरुग्राम रुकना था। गाड़ी की गति अधिक होने के कारण मोड़ पर पेड़ से टकराने से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed