{"_id":"6af5be60fa4e722847053e46","slug":"the-grand-festival-of-chhath-begins-today-with-nahay-khay-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107143-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ आज
विज्ञापन
सनसिटी एवेन्यू छठ घाट की सफाई
घाटों और बाजारों में उमड़ी रौनक, बाजारों और सब्जी मंडियों में पूजन सामग्री की बढ़ी मांग
नंबर गेम : 36 घंटे का निर्जला व्रत कल से
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में शुक्रवार को पारंपरिक नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और विभिन्न इलाकों में छठ घाटों को सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। पर्व की तैयारियों के चलते बृहस्पतिवार को बाजारों और सब्जी मंडियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने लौकी, चने की दाल, अरवा चावल, गुड़ और हवन सामग्री की जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को व्रती स्नान के बाद सेंधा नमक से बने सात्विक भोजन के साथ व्रत का संकल्प लेंगे, जिसके अगले दिन शनिवार को खरना के प्रसाद के साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास की शुरुआत हो जाएगी।
निर्माणाधीन छठ घाट का विधायक ने किया निरीक्षण
विधायक मुकेश शर्मा ने शीतला माता मंदिर पार्किंग स्थल पर बन रहे छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद सुनीता वर्मा, पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के अध्यक्ष प्रकाश राय और महासचिव संत कुमार भी मौजूद रहे। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी में पहली बार छठ पूजा की तैयारी हो रही है। यहां साफ-सफाई, रोशनी और प्रसाद वितरण की व्यवस्था पर बैठक हुई।
विभिन्न घाटों पर तैयारियां जारी
सेक्टर-102 में सनसिटी एवेन्यू के पास छठ तालाब की सफाई की गई। आयोजक धनंजय झा ने बताया कि यह तालाब 2022 में पूर्व विधायक स्व. राकेश दौलताबाद ने पक्का करवाया था। सूरत नगर फेज-2 के छठ घाट को भी साफ कर तैयार किया गया है। डॉ. एचएल मंडल ने बताया कि 14 नवंबर को इसमें साफ पानी भरा जाएगा। देवी लाल नगर स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर घाट में भी न्यू जनकल्याण समिति ने साफ-सफाई का काम शुरू किया।
विज्ञापन
प्रशासनिक व्यवस्था और अवकाश की मांग
प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त सिबाश कविराज से मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम से अनुमति प्राप्त छठ घाटों की सूची सौंपकर पुलिस प्रशासन की तैनाती की मांग की। जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के सदस्यों ने छठ महापर्व पर सरकारी अवकाश की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम यह ज्ञापन एसडीएम हितेश शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में छोटे लाल प्रधान, रणधीर राय और राजेश पटेल शामिल थे।