फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Governor will give a prize of Rs 50,000 to the top three students in sports

Gurugram News: खेलकूद में अव्वल तीन छात्रों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देंगे राज्यपाल

Thu, 28 Aug 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
The Governor will give a prize of Rs 50,000 to the top three students in sports
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गांव घामड़ोज-अलीपुर व कन्हई के प्राथमिक विद्यालयों का किया दौरा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा जितनी बेहतर होगी। देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार को घामड़ौज-अलीपुर व कन्हई गांव के राजकीय कन्या संस्कृति मॉडल प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावकों से संवाद में कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, कन्हई में खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में पहले तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को अपने कोष से 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति (चांसलर) हैं लेकिन उच्चतर शिक्षा के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा पर भी उनका विशेष ध्यान रहता है। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा के लिए सुझाव दें और पंचायती राज व स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। राज्यपाल ने विद्यालयों के परिसर में मिड डे मील, पीने के पानी, शौचालय आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडल की प्रदर्शनी देखी और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल ने घामड़ोज-अलीपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी पत्नी मित्रा घोष के साथ एडीसी वत्सल वशिष्ठ, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, डीईओ कैप्टन इंदू बोकन, रेडक्रॉस के सचिव विकास कुमार, घामड़ोज की सरपंच साधना रानी, अलीपुर की सरपंच पूनम डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed