फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The girl didn't give her mobile number, then the miscreants beat her up

Gurugram News: युवती ने नहीं दिया नंबर तो मनचले ने कर दी मारपीट

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The girl didn't give her mobile number, then the miscreants beat her up
- युवती के दोस्त की भी पिटाई की
विज्ञापन

मानेसर। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को मनचले का नंबर न देना भारी पड़ गया। मनचले ने अपने तीन दोस्तों के साथ न सिर्फ युवती के साथ मारपीट की, बल्कि युवती के दोस्त के साथ भी मारपीट की। मारपीट में युवक की आंख पर चोट लग गई। युवती की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर निवासी निकिता तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-7 में एक निजी कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले जब वह कंपनी से अपने घर की तरफ जा रही थी तभी एक युवक ने स्कूटी से आकर उसका रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक रोजाना उसका पीछा करने लगा। बीते मंगलवार को युवती जब अपने कर्मी कंचन नेगी के साथ घर की तरफ जा रहा थी। इसी दौरान युवक अपने तीन दोस्तों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। आसपास लोग इकट्ठा होने लगे तो वह वहां से गालियां देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed