फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The girl accused the company management of harassing her

युवती ने कंपनी प्रबंधन पर परेशान करने का लगाया आरोप

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The girl accused the company management of harassing her
गुरुग्राम। द्वारका की रहने वाली युवती ने रियल एस्टेट की कंपनी प्रबंधन पर प्रॉपर्टी बेचने के बाद कमीशन न देने व बिना नोटिस के कंपनी से निकालने का आरोप लगाया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस युवती की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की ओर से न्याय मिलता न देख युवती ने अदालत की शरण लेने की बात कही है। दिल्ली के द्वारका की रहने वाली विनीता गुप्ता ने बताया चार माह पहले उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी में ज्वाइन किया था। कंपनी की ओर से दस साल से एक प्रॉपर्टी बिक नहीं रही थी। जिसे उसने बेच दिया। उसका दो प्रतिशत कमीशन कर्मचारी को न देना पड़े, इस कारण से उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कंपनी की ओर से कहा गया कि कंपनी ने कोई लिखित पत्र नहीं दिया है। मामले की जांच सेक्टर-56 थाना पुलिस कर रही है। कोई न्याय न मिलता देख मंगलवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त की ओर से मामला अपराध का न बनने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed