फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The five-day remand of the mastermind of the fraud of 126 crores increased further

126 करोड़ की ठगी के मास्टर माइंड की पांच दिन और रिमांड बढ़ी

Fri, 04 Feb 2022 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
The five-day remand of the mastermind of the fraud of 126 crores increased further
गुरुग्राम। नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कंस्ट्रक्शन का काम दिलाने के नाम पर 126.66 करोड़ रुपये की ठगी के मास्टर माइंड की 22 दिन की पुलिस रिमांड शुक्रवार को पूरी हो गई थी। इसके बाद एसआईटी की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी डिप्टी कमाडेंट प्रवीण यादव को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उस पर दर्ज एक अन्य एफआईआर के मामले में रिकवरी व पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को फिर से सौंप दिया है।
विज्ञापन

मानेसर थाना पुलिस ने पांच बिल्डरों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में एनएसजी में तैनात रहे डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव, उसकी पत्नी ममता यादव, बहन रितुराज यादव व साले नवीन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सीआईए मानेसर की टीम ने तीन आरोपियों को जिरकपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी महिला जेल जा चुकी हैं। नवीन फरार चल रहा है। मास्टरमाइंड 22 दिन से पुलिस रिमांड पर था। आर्थिक अपराध शाखा की ओर से रिकवरी व पूछताछ जारी है। प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि आरोपी से अन्य मुकदमे में पूछताछ और रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed