फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The face of Delhi-Jaipur highway will change with 245 crores

Gurugram News: 245 करोड़ से बदलेगी दिल्ली-जयपुर हाईवे की सूरत

Mon, 21 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The face of Delhi-Jaipur highway will change with 245 crores
दिल्ली से खेड़कीदौला के बीच कायाकल्प करने का कार्य जल्द शुरू होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली से खेड़कीदौला के बीच कायाकल्प करने का कार्य जल्द शुरू होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंप दी है। उम्मीद है कि अगस्त से कंपनी काम शुरू कर देगी।

करीब 20 साल बाद हाईवे को अपग्रेड किया जाएगा। इस पर करीब 245 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोजाना तीन लाख के करीब वाहनों की आवाजाही होती है। इस पर वाहनों का काफी ज्यादा दबाव रहता है। इसी के मद्देनजर एनएचएआई ने हाईवे के सुधार का निर्णय लिया है। इसके अलावा हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल के बीच जलभराव की समस्या से निजात के लिए कार्य किया जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनी सर्विस रोड की हालत भी काफी खराब है। एनएचएआई का कहना है कि बारिश में सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं होगा। पहले रेलिंग को दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा। हाईवे का धौलाकुआं से लेकर खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक काम किया जाना है। हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल प्लाजा की तरफ सर्विस लेन जर्जर है। नरसिंहपुर के आसपास दोनों तरफ नालों के ओवरफ्लो होने से सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है। दोनों तरफ आरएमसी (रेडी-मिक्स कंक्रीट) की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed