फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The exam results were in the name of girls

Gurugram News: छोरियों के नाम रहा परीक्षा परिणाम

Wed, 13 May 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The exam results were in the name of girls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। क्षेत्र में सीबीएसई में 12वीं का परीक्षा परिणाम छोरियों के नाम रहा। मेजर बिहारी लाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के चेयरमैन ऋषिराज चौधरी ने बताया कि विद्यालय के 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें सभी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रियांशु ने वाणिज्य संकाय में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्रा दीपिका ने कला संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और हर्षिता व प्राची ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थी 15 व 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने 47 विधार्थी रहे जबकि सभी विधार्थी उत्तीर्ण रहे।

जनौला स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र यादव के अनुसार, 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विधार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिनमें धनिशा ने 95.5 प्रतिशत, दीपांशु ने 95.4 प्रतिशत, प्रवीण ने 95.3 प्रतिशत, सुजल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुर्कापुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इधर विद्यालय के प्राचार्य श्योराम यादव के अनुसार 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा सभी विधार्थी उत्तीर्ण हुए तथा विद्यालय की छात्रा साक्षी ने वाणिज्य संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान पर मोहित यादव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, शशी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजेवीएम स्कूल राठीवास जाट का कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम शम-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक यशबीर सिंह के अनुसार 49 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई जबकि सभी उत्तीर्ण हुए। उनके अनुसार विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, कुणाल ने 91.4 प्रतिशत अंक द्वितीय स्थान व तरुण ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, संजना ने 86.8 प्रतिशत प्राप्त कर चौथा स्थान व तन्नू ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।

राव रामसिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी खेमूवाली का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सतीश यादव के अनुसार विद्यालय के 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे। उनके अनुसार साक्षी ने 94.8 प्रतिशत अंक, निखिल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, 27 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।


लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास जाट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण राठी के अनुसार विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विधार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, सुमित ने 88.6 प्रतिशत,भारती ने 88.2 प्रतिशत, तन्मय ने 88.4 प्रतिशत, मयंक ने 85.8 प्रतिशत, गरिमा ने 85.4 प्रतिशत, प्रिया ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed