{"_id":"645935533b576bfd540eead4","slug":"the-employee-embezzled-rs-732-lakh-from-the-company-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4890-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कर्मचारी ने कंपनी के 7.32 लाख रुपये गबन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कर्मचारी ने कंपनी के 7.32 लाख रुपये गबन किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड पटौदी शाखा के कर्मचारी द्वारा कंपनी के 7.32 लाख रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। शाखा के ब्रांच मैनेजर पलवल निवासी जगवीर ने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
अपनी शिकायत में वादी ने बताया है कि उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी है, जोकि गांव व शहर में गरीब महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। आरोपी राजस्थान के झुंझनू के पापरा खुर्द का रहने वाला विकास खरीटा कंपनी में पिछले काफी समय से काम कर रहा था। कर्मचारी पटौदी शाखा में पैसा बांटने व रिकवरी करने का काम कर रहा था। आरोप है कि विकास कुछ गांवों व सेंटरों के सदस्यों से 7,32,537 रुपये ले आया, मगर उसने यह पैसा कंपनी में जमा नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।