फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The domestic help who fled with jewellery worth crores reached Nepal

Gurugram News: करोड़ों का आभूषण लेकर फरार होने वाली घरेलू सहायिका पहुंची नेपाल

Mon, 23 Sep 2024 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The domestic help who fled with jewellery worth crores reached Nepal
पुलिस की एक टीम दिल्ली तो दूसरी ने नेपाल में डाला डेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 में रहने वाले दिल्ली के प्लाईवुड कारोबारी के घर में काम करने वाली सहायिका व उसके साथियों की तलाश में पुलिस दस दिन से छापा मार रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वालों में घरेलू सहायिका ईशा सहित पांच लोग शामिल हैं। इसमें तीन लोगों के नेपाल पहुंचने की सूचना है, जबकि दो आरोपी दिल्ली में छिपे हुए हैं। बतादें कि सेक्टर-4 में मकान संख्या 1018 में रहने वाले नरेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली में कारोबार है। दस दिन पहले वह परिवार के साथ जयपुर एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर पर 15 दिन पहले काम पर आई नेपाल की रहने वाली ईशा थी और उसके साले की पत्नी थी, जो बीमार रहती थी। इसी दौरान ईशा ने उसे दवा देकर सुला दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर घर में रखे साढ़े तीन करोड़ रुपये की कीमत के आभूषण और 55 लाख रुपये नकद लेकर भाग गई। इस संदर्भ में सेक्टर चार पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के अधिकारियों ने बताया कि पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मोबाइल लोकेशन के हिसाब से आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पहले घर में काम कर रही सहायिका का भाई बनकर किसी ने ईशा को इस घर में भेजा था। पुलिस उस आरोपी तक पहुंचना चाहती है।
विज्ञापन


वर्जन

सेक्टर-4 में घरेलू सहायिका की ओर से हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सीआईए की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - सुमित कुमार, सब इंस्पेक्टर, प्रभारी सीआईए पालम विहार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed