फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The delegation submitted a memorandum to the MLA regarding various demands.

Gurugram News: प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा

Sat, 25 Apr 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The delegation submitted a memorandum to the MLA regarding various demands.
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं और मांगों को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। विधायक ने कहा कि दमकल कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया कि फरीदाबाद में 16 फरवरी 2026 को हुए भीषण अग्निकांड में दो दमकल कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया लेकिन उनके परिवारों को अब तक अपेक्षित न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि समान परिस्थितियों में अन्य विभागों के कर्मचारियों को अधिक सहायता मिलने के बावजूद दमकल कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग की कि शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा, सरकारी नौकरी और लंबित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed