फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dead body found on the railway track was not identified

Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की नहीं हुई पहचान

Wed, 02 Aug 2023 07:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 02 Aug 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
The dead body found on the railway track was not identified
72 घंटों के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गुरुग्राम व बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रात 11.45 बजे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) टीम मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव के टुकड़ों को एकत्रित किया।

जीआरपी गुरुग्राम के उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम से दिल्ली की ओर ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव के पास किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु लगभग 30/32 वर्ष है। मृतक ने क्रीम कलर का लोवर, सफेद टी-शर्ट, सफ़ेद गमछा, सफेद रंग की बनियान सैंडो पहनी हई थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed