फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The culprits will not be spared: Bijarnia

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : बिजारनिया

Sun, 20 Aug 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The culprits will not be spared: Bijarnia
अब तक 60 एफआईआर व 5 और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 264 लोगों की गिरफ्तारी की गई
विज्ञापन

शेरसिंह डागर
नूंह। ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा में हुई हिंसा को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। जिले में अब तक 60 एफआईआर व 5 और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 264 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस घटनाक्रम में पुलिस के जवानों सहित कुल 88 लोग घायल हुए हैं। जबकि 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। जिले में आमजन की सुविधा के लिए सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू के समय में ढील दी गई। जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस के 1900 जवानों के अतिरिक्त पुलिस बल की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिले में पुलिस बल द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और लोगों से अमन व चैन बनाए रखने की अपील की जा रही है।
नूंह एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है और आम लोग भी दोषियों की गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करें। उपद्रवी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में 8 टीमों का गठन किया गया है, जो जगह-2 छापा मारकर आरोपियों की पहचान कर रही है। इसके अलावा 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है, जो गहनता से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे हैं। जिस पर साइबर सेल की टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इस मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की गई है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रम में संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए जगह-2 लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हर एंगल से मामले की जांच की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने आमजन को भी संदेश देते हुए कहा कि वे अमन-चैन बनाए रखें। जिले में स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य है। लोग अफवाहों से बचें और किसी भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के बाद जैसे ही स्कूल खुले तो कई दिनों तक सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या संतोषजनक नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे मामला ठंडा हो रहा है स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है और यह संख्या ठीक-ठाक हो गई है। इसके अलावा बैंकों की टाइमिंग सामान्य कर दी गई है। अब बैंक जिस प्रकार हिंसा से पहले खुलते थे, उसी प्रकार खुल रहे हैं और लोग लेन-देन करने के लिए बैंकों में आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हिंसा के बाद जो फोर्स जिले में तैनात की गई थी, उसे कम नहीं किया गया है। अभी जिले में पूरी फोर्स लगी हुई है। हालांकि कुछ चौक चौराहे पर पुलिस को कम जरूर किया गया है लेकिन उन्हें इधर-उधर लगाया हुआ है।
फोटो: फलैग मार्च निकालते हुए जवान।
फोटो - नरेंद्र बिजारनिया, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed