फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The cow smugglers were already prepared for the encounter

Gurugram News: मुठभेड़ के लिए पहले से तैयार थे गो तस्कर

Wed, 19 Mar 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The cow smugglers were already prepared for the encounter
हमले की योजना बनाकर चलते है तस्कर, वाहन में पत्थर और कांच की बोतलें रखी थीं
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मेवाती
तावडू। जिले में गो तस्करों और पुलिस के बीच मंगलावर सुबह हुई मुठभेड़ पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुई। पुलिस ने गो तस्करी में संलिप्त गैंग की घेराबंदी की थी, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।आरोपी की गैंग हमले के लिए पहले से तैयार थे, वाहन में पत्थर और कांच की बोतलों सहित हमले के लिए अन्य सामान रखा था। तावडू सीआईए प्रभारी महेंद्र के अनुसार, खड़खड़ी गांव का रहने वाला शाहिद उर्फ आडवाणी एक कुख्यात अपराधी है। जो अकेले तावडू सदर थाने में ही हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार अधिनियम आदि धाराओं में दर्ज चार केसों में वांछित है।
उसकी गैंग फिलहाल गो तस्करी में सक्रिय है। यह गैंग पुलिस मुठभेड़ के लिए पहले से तैयार रहती है और हर समय हमले की योजना बनाकर चलती है। मंगलवार को भी तस्करों ने पुलिस पर हमला करने के लिए पहले से ही अपने वाहन में पत्थर और कांच की बोतलें भरकर रखी थीं। पुलिस ने जब इन्हें घेरने की कोशिश की, तो गैंग के सदस्यों ने अचानक पुलिस वाहन पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, जिससे पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ के दौरान गैंग का सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


--------------
गैंग का सरगना है वांछित अपराधी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंग का सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी एक वांछित अपराधी है, जिस पर विभिन्न थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। जबकि आरोपी अरमान और शब्बीर व रफीक पर अभी किसी तरह के मुकदमे की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। आरोपी वारिस और रमजान पर तावडू सदर थाने में एक एक मामला दर्ज है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर रही है और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे डालने की तैयारी कर रही है। नूंह पुलिस अब गो तस्करी और अपराधियों के खिलाफ और अधिक सख्त अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed