फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The court framed charges on the accused of rape

अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी पर तय किए आरोप

Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The court framed charges on the accused of rape
गुरुग्राम। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना जैन ने आठ वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर छह पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ धारा 376 ए तथा बी भी जोड़ दी हैं। यह धाराएं मानेसर महिला पुलिस थाना द्वारा आरोपी के खिलाफ पेश किए गए चालान के आधार पर जोड़ी गईं हैं। अब इस मामले में 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पीड़िता को न्याय दिलाने में जुटी सामाजिक संस्था फरिश्ते ग्रुप की सचिव डॉ. अंजूरावत नेगी और कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है। उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की ओर से उन्होंने अदालत में याचिका देकर आर्थिक मदद और पुनर्वास की गुहार लगाई है। जिससे कि पीड़िता का सही ढंग से पालन-पोषण भी कर सकें। क्योंकि अभी बच्ची स्वस्थ नहीं है। अदालत इस याचिका पर अगली तारीख में आदेश पारित करेगी। अदालत में बृहस्पतिवार को आरोपी भी पुलिस हिरासत में मौजूद रहा। जिसे अदालत ने आरोप पढ़कर सुनाए। उसके बाद ही उस पर आरोप तय किए गए।
विज्ञापन

24 मार्च को मानेसर स्थित महिला पुलिस थाना में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि पड़ोस में ही रहने वाले उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला निवासी आदर्श ने मासूम बालिका को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल लिया था। जोकि अभी भी जेल में ही है। महिला पुलिस थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच कराई और एक सप्ताह के भीतर ही फास्ट ट्रैक अदालत में आरोपी के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया था। ताकि पीड़िता को न्याय और आरोपी को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed