फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The corporation team that went to remove encroachment was beaten up.

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के साथ मारपीट

Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The corporation team that went to remove encroachment was beaten up.
सरकारी कार्य में बाधा डालने व कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की एंफोर्समेंट टीम के साथ अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ हमला करने, जान से मारने की धमकी देनेे और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।


पालम विहार थाना में दी गई शिकायत में जोन-2 क्षेत्र की एनफोर्समेंट टीम के कर्मचारियों लोकेश, दिनेश, रोहित व राहुल ने कहा हैं कि उनकी टीम बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे गांव चौमा एच ब्लॉक के सामने महादेव ढाबे व एक पान के खोखे को हटाने गई थी। यहां पर सुरेश, सुरेन्द्र, रमेश, जसवंत कुंबले व प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद थे। सुरेन्द्र पुत्र सूरजभान ने ढाबा संचालक महिला को कपड़े फाड़ने व झूठा केस लगाने के लिए बोला, जिसकी वीडियो भी टीम द्वारा बनाई गई है। इन्हीं लोगों के कहने पर 4-5 युवकों ने टीम कर्मचारियों पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम के कर्मचारियों ने पालम विहार थाना प्रबंधक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed