फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The constable who threatened the person sitting in the car arrested with one lakh rupees

Gurugram News: कार में बैठकर बात करने वाले को धमकाने वाला हवलदार एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
The constable who threatened the person sitting in the car arrested with one lakh rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। कार में बैठकर बात कर रहे दो दोस्तों को डरा, धमकाकर उनसे 1.40 लाख रुपये ऐंठने वाले पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हवलदार सेक्टर-40 थाना की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात था। पुलिस ने उसके कब्जे से ऐंठी गई एक लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। साथ ही डीसीपी हेडक्वार्टर ने उसे निलंबित कर दिया है।


बता दें कि सेक्टर-9 निवासी शुभम तनेजा ने 12 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 जनवरी की रात को वह अपने कार्यालय में काम करने वाली महिला दोस्त के साथ सेक्टर-29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास कार में बैठकर बात कर रहा था। तभी रात सवा आठ बजे के लगभग खाकी वर्दी पहन कर एक युवक आया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कार की खिड़की खुलवाई। दोनों को धमकाते हुए आरोपी ने बोला कि वह गलत काम कर रहे हैं। दोनों से पहचान पत्र लेकर जबरन कार में बैठ गया। उसके बाद थाने ले जाने का डर दिखाकर उन्हें धमकाते हुए दोनों को छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। उसके बाद दोनों ने उसे 1 लाख 40 रुपये निकालकर दिए। रुपये लेकर आरोपी मोबाइल फोन और उनके पहचान पत्र देकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 थाना में मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी पूर्व वीरेंद्र विज के आदेशानुसार एसीपी पूर्व डॉ. कविता को अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके दिशा-निर्देश पर शुरू की जांच में आरोपी की पहचान सेक्टर-40 थाना की ईआरवी पर तैनात हवलदार तखत सिंह के रूप में हुई। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी पूर्व डॉ. कविता ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के कब्जे से एक लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में उसने इस वारदात को खुद अंजाम देना कबूल किया गया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed