{"_id":"681e4d5f8427bd33990fb214","slug":"the-condition-of-public-toilets-in-cities-is-bad-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57199-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहरों में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहरों में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब
विज्ञापन
इनके रखरखाव का जिम्मा निजी एजेंसी को साैंपने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम व मानेसर में अधिकतर सार्वजनिक शौचालयों की हालत काफी खराब है। यहां अत्यधिक बदबू व गंदगी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग इन शौचालयों का इस्तेमाल तक नहीं करते।
शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में मंत्री ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम तथा मानेसर में जो सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं, वे इस्तेमाल में न होने व सफाई व्यवस्था ठीक न होने के चलते काफी खराब स्थिति में हैं। राव ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे की इस तरह बर्बादी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस पूरे कार्य की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि निगम अधिकारी जगह चिह्नित कर इसके रखरखाव के लिए प्राइवेट फर्म्स को आमंत्रित करें ताकि आमजन को इस सुविधा का लाभ मिल सके। राव ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निगम क्षेत्र में किसी भी पार्क में पीने का पानी इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसी बहुत सी सोसाइटियां हैं, जिनके पास स्वयं के एसटीपी से शोधित पानी सरप्लस मात्रा में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ऐसी सोसाइटी को चिह्नित कर टैंकर के माध्यम से उस पानी का इस्तेमाल नजदीक स्थित ग्रीन बेल्ट अथवा पार्क के लिए इस्तेमाल करें।