फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The challan of the bike parked at home is being cut, the youth is getting upset

घर पर खड़ी बाइक का कट रहा है चालान, युवक हो रहा परेशान

Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The challan of the bike parked at home is being cut, the youth is getting upset
गुरुग्राम। पालम विहार निवासी युवक की बाइक घर पर खड़ी है और उसका रेडलाइट जंप करने का चालान कट गया। चालान की डिटेल निकाली तो पता चला कि एक स्कूटी सवार उनकी बाइक के नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर घूम रहा है। एक सप्ताह में करीब चार चालान पांच हजार रुपये के उसके नाम के कट गए। उन्होंने ट्विटर पर फोटो के साथ शिकायत कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने खुद आरोपी को पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक, पालम विहार क्षेत्र में मनोज कौशिक रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को उन्होंने नई कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी। इसके बाद से उनकी बाइक घर पर खड़ी है। तीन जनवरी को उनके मोबाइल पर मेसेज आया। मेसेज देखा तो वह दंग रह गए। उनकी बाइक का रेडलाइट जंप करने का चालान कट गया था। इसके बाद सात जनवरी और फिर 11 जनवरी को एक के बाद एक दो मेसेज आए। उन्होंने चालान की डिटेल निकाली तो पता चला कि एक स्कूटी पर उनकी बाइक के नंबर की प्लेट लगी हुई थी। जिसका चालान में रेडलाइट जंप करते हुए फोटो है। चारों चालान करीब पांच हजार रुपये के हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत ट्विटर पर सीएमओ हरियाणा, मंत्री अनिल विज, आईजी ट्रैफिक हरियाणा, डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम से की है। उन्होंने आरोपी की धरपकड़ करने की मांग की है। ट्विटर पर यातायात पुलिस ने मामले को अपराध नियंत्रण टीम को भेजने की बात कही है। हालांकि दस दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

खुद पकड़ने जाने का किया दावा
पीड़ित मनोज ने बताया कि पांच हजार रुपये का चालान कटा है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोई भी वारदात कर सकता है। अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उन्होंने कहा कि वह खुद ही अब कैमरे की डिटेल निकलवाकर स्पॉट की जानकारी करेंगे। इसके बाद वह वहां खुद खड़े होकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास करेंगे। जिससे आरोपी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
यदि ऑनलाइन चालान गलत कटा है तो दस दिन के अंदर इसकी शिकायत ट्रैफिक ऑफिस में आकर पीड़ित कर सकते हैं। जिससे उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है। जिससे आरोपी पकड़ा जा सके।
- आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed