फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The car was looted by hitting the helmet on the man's head

Gurugram News: बीयर लेने ठेके पर गए युवक के सिर में हेलमेट मारकर लूट ले गए कार

Thu, 13 Jul 2023 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 13 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The car was looted by hitting the helmet on the man's head
युवक के सिर में हेलमेट मारकर लूट ले गए कार
विज्ञापन

बीयर लेने ठेके पर गया था, विरोध करने पर हथियारनुमा सामान दिखाकर डराया

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-89 में बामडोली चौक के पास सोमवार रात ठेके के पास बीयर पीने गए युवक के सिर में हेलमेट मारकर दो युवक कार लेकर भाग गए। विरोध करने पर हमलावरों हथियारनुमा सामान दिखाकर डरा दिया। कार में लैपटॉप के साथ ही कुछ दस्तावेज भी थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सेक्टर-92 निवासी श्रीनू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को दिल्ली से आ रहा था। रात करीब 8:15 बजे बीयर पीने के लिए बापडोली चौक के पास एक ठेके पर ब्रेजा गाड़ी रोकी। अधिक दाम बताने पर वापस लौटा। इस दौरान उसकी कार के पास दो युवक खड़े थे। जेब से गाड़ी की चाबी निकालते ही एक युवक ने उसके सिर में हेलमेट से हमला कर दिया और दोनों पिटाई करने लगे। श्रीनू के विरोध पर एक युवक ने अपनी जेब से हथियारनुमा कुछ सामान निकालकर उसकी तरफ तान दिया। इसके बाद हमलावर ने उसकी गाड़ी लेकर द्वारका एक्सप्रेस की तरफ चले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed