{"_id":"60d9edef8ebc3e3bb07efc53","slug":"the-canter-carrying-the-oil-tank-took-the-lives-of-two-youths-gurgaon-news-noi5903407156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार के कहर ने दो युवको की ली जान, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार के कहर ने दो युवको की ली जान, तीसरा गंभीर
विज्ञापन
गुरुग्राम। तेज रफ्तार के कहर ने सोमवार की अल सुबह दो युवकों की जान ले ली। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। पटौदी की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर को कैंटर से ओवरटेक करने के दौरान साइड लग गया। सौ मीटर तक कैंटर कार को घसीटता रहा। उसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान चार पहिया में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर दस थाना पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
दिल्ली का रहने वाला बिंदु (31) अपनी कार से बुआ के बेटे संदीप (27) निवासी गढ़ौली कला व एक अन्य दोस्त जितेश (28) को लेकर पार्टी में गया हुआ था। जहां से सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सेक्टर दस चौक के पास कैंटर को ओवरटेक करने के दौरान उसकी साइड लग गई। तभी कार आगे से मुड़कर सामने हो गई। कैंटर घसीटते हुए कार को 100 मीटर तक ले गया। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर से कई बार टकराई। कार टकराने से बिंदु व जितेश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लिया।
बिल्टी के आधार पर पुलिस को पता चला कि उसमें तेल की टंकी है। जिसका वजन एक टन है। पंजाब से यह माल फरीदाबाद जा रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बिंदु का दिल्ली में किराये का काम है। जितेश निजी कंपनी में काम करता था। जबकि संदीप का पानी सप्लाई का काम है। परिवार वालों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। पास में लगे कैमरे में पूरी दुर्घटना कैद हो गई है। फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।