फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The cancer day-care center is proving beneficial for patients.

Gurugram News: कैंसर डे केयर सेंटर मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा

Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The cancer day-care center is proving beneficial for patients.
नागरिक अस्पताल में चार महीनों के दौरान 50 मरीजों का इलाज
विज्ञापन

कीमोथैरेपी के साथ निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं

रेनू कुमारी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का कैंसर डे केयर सेंटर मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। नागरिक अस्पताल में पिछले चार महीनों के दौरान 50 मरीजाें का इलाज चल रहा है। इन मरीजों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ब्रेस्ट और ओवरी कैंसर से पीड़ित हैं। अधिकतर मरीज तीसरे व चौथे स्टेज के शामिल है, जिनको कीमोथैरेपी के माध्यम से इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी के साथ-साथ निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आर्थिक रूप से भी मरीजों को भी उपचार में काफी मदद मिल रही है। वहीं पहले जिला अस्पताल में कैंसर डे केयर नहीं होने से मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों का जागरूक किया जा रहा है कि शरीर में किसी भी तरह की असामान्य गांठ, लगातार दर्द, वजन कम होना या लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कैंसर डे केयर सेंटर की इंचार्ज डॉ. सुमेधा ने बताया कि अप्रैल से अब तक 50 मरीजों का कीमोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। उपचारित मरीजों में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर और ओवरी कैंसर से पीड़ित महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी में इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल के कैंसर डे केयर सेंटर में मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। पिछले चार महीनों में 50 कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी के माध्यम से इलाज किया गया है, जबकि कई मरीजों का उपचार अभी भी नियमित रूप से जारी है।
- डॉ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed