{"_id":"681f9f29bbc3f5455e0d70b7","slug":"the-bus-stand-will-get-relief-from-sewerage-and-rain-water-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57255-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीवरेज, बारिश के पानी से बस स्टैंड को मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीवरेज, बारिश के पानी से बस स्टैंड को मिलेगी निजात
विज्ञापन
पेज दो का प्रस्तावित एंकर...
थोड़ी देर की बारिश में बस स्टैंड परिसर में हो जाता है जलभराव, यात्री झेलते हैं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बस डिपो पर जल्द ही यात्रियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। थोड़ी देर की बारिश में ही बस डिपो परिसर में जलभराव हो जाता है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अत्यधिक बारिश के दौरान तो यहां हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं और कई दिनों तक यहां से जल निकासी नहीं हो पाती। ऐसे में यहां दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए अब यहां नई सीवर लाइन बिछाकर उसे मुख्य लाइन के साथ जोड़ने की योजना है। बस डिपो परिसर से सीवरेज लाइन को मेन लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से लाइन बनाई जा रही है। जल्द ही जलभराव की समस्या से यात्रियों को निजात मिल जाएगी। इसके लिए नगर निगम करीब 20 लाख से अधिक खर्च करेगा। यहां नई लाइन के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा।
रोजाना हजारों यात्री करते हैं सफर
गुरुग्राम बस स्टैंड से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यहां पर नूंह, पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, झज्जर, रोहतक समेत चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इसलिए अन्य जिलों से भी लोग यहीं से बस लेते हैं। इसके अलावा यहां से कई स्पेशल बसें भी चलती हैं। इनमें खाटू श्याम जी के अलावा अन्य जगहों के लिए बसे जाती हैं। ऐसे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं मगर बारिश के दिनों में यहां यात्रियों को बहुत ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
वर्जन
टेंडर आवंटित कर दिया गया है। मानसून से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा। - अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम