फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The brothers who went to take possession of the land were assaulted

अदालत के आदेश के बाद भूमि पर कब्जा लेने गए सगे भाइयों से मारपीट

Sun, 10 Jan 2021 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
The brothers who went to take possession of the land were assaulted
गुरुग्राम। अदालत के आदेश के बाद भूमि पर कब्जा लेने गए सगे भाइयों से मारपीट करने का मामला पालम विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने उन पर हमला कर न केवल निर्माणाधीन दुकान की दीवार तोड़ दी बल्कि उस जमीन पर कब्जा करने के लिए अपना सामान भी रख दिया।
विज्ञापन

गांव कार्टरपुरी निवासी मनोहर सिंह ने बताया कि उनका कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले में अदालत में दायर केस का फैसला न्यायाधीश ने 20 नवंबर 2020 को उनके हक में दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी भूमि पर दुकान बनानी शुरू कर दी। वह शनिवार को जब अपने भाई रामफल के साथ निर्माणाधीन दुकान पर गए तो पड़ोस में रहने वाले सतीश, विद्या, रोहताश व उनकी पत्नी शकुंतला, रोहताश का भाई अमित, कुलदीप व उसकी पत्नी रेणु मौके पर आए और उनसे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने दुकान की दीवार तोड़ दी। इस स्थान पर उन्होंने अपने घर का सामान रखते हुए कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं मनोहर सिंह व रामफल को जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन

पालम विहार थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने घटनाक्रम की वीडियो व फोटो पुलिस को उपलब्ध कराई है। मामले की जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed