{"_id":"6ae8a24039c68b5dc5092861","slug":"the-boys-team-won-a-bronze-medal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106186-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बालक टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बालक टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोनीपत में पांचवीं मिनी अंडर-11 स्टेट लेवल रोल बॉल चैंपियनशिप 2026-27 हुई। इसमें गुरुग्राम की बालक टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम ने लीग मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। तीसरे स्थान के लिए यूए को 7-0 से हराया। प्रशिक्षक इरफान अली, नजाकत और राहुल का इसमें योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। गुरुग्राम रोल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राज कपूर, उपाध्यक्ष राजेंद्र, जॉइंट सेक्रेटरी हरि शंकर और आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर सुधीर यादव ने टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।