Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The body of the engineer found dead in the hotel bathroom has been post-mortem examined, and samples have been sent for forensic testing.

Gurugram News: होटल के बाथरूम में मृत मिले इंजीनियर के शव का हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा जांच के लिए भेजा

Sat, 31 Jan 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The body of the engineer found dead in the hotel bathroom has been post-mortem examined, and samples have been sent for forensic testing.
पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की संभावना, रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का लगेगा पता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 29 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में कमरे के बाथरूम में 29 जनवरी की सुबह मृत पाए गए इंजीनियर विजय के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की संभावना सामने आई है।
हालांकि परिजनों की मांग पर बिसरा का जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया। लैब से बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा। बता दें कि मृतक की पहचान बंगलुरू निवासी विजय के रूप में हुई थी। वह बेंगलुरू की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे और तीन दिन पहले ही कंपनी के काम से गुरुग्राम आए थे। विजय सहित अन्य कर्मचारियों को 29 जनवरी को होटल से चेकआउट करना था, लेकिन विजय सुबह के समय बाथरूम में मृत मिला। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया। प्रथम दृष्टया में विजय की हार्ट अटैक मौत होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। - बबलिश, एएसआई व जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article