फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The body of the director was found in a PG under suspicious circumstances

Gurugram News: संदिग्ध परिस्थिति में पीजी में मिला संचालक का शव

Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of the director was found in a PG under suspicious circumstances
फर्रुखनगर। जाट कॉलोनी में एक पीजी संचालक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान फर्रुखनगर के वार्ड नंबर एक निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। नरेंद्र प्लंबर का काम करता था। कुछ समय पहले ही उसने किराये पर पीजी लेकर उसका संचालन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि मृतक एक दिन पहले तीन-चार युवकों के साथ पीजी के एक कमरे में शराब पी रहा था। अगले दिन सुबह मृत अवस्था में मिला। पीजी में रहने वाले रजत ने बताया कि नरेंद्र ने रात को उससे बीड़ी का बंडल लिया था। सुबह जब वह बीड़ी का बंडल वापस लेने के लिए गया तो पीजी के प्रथम तल के कमरा नंबर चार में वह मृत पड़ा हुआ था। उन्होंने उसके साथ शराब पीने वालों को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले। उनका कहना है कि वह अपना सामान लेकर भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना पीजी मालिक को दी। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर जाते दिखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed