{"_id":"68a4bc3f4103b9cab50430a9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-ditch-near-dwarka-expressway-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65054-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक की नहीं हो सकी पहचान, शव को मोर्चरी में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में सेक्टर 112 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे गड्ढे में भरे पानी में मंगलवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 25 साल है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास राहगीरों को गड्ढे में भरे पानी में एक शव दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस की ईवीआर टीम मौके पर पहुंची। वहीं, इसके बाद बजघेड़ा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर आई और शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। युवक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में आर फॉर यू लिखने के साथ ही दिल का टैटू बना हुआ है। मृतक की पहचान और घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही युवक की मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।