{"_id":"694d88bc72cc5e80370e85a7","slug":"the-body-of-a-man-was-found-on-the-roadside-near-ghamdoz-toll-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75455-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घामडोज टोल के पास सड़क किनारे मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घामडोज टोल के पास सड़क किनारे मिला एक व्यक्ति का शव
विज्ञापन
-शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया, भोंडसी थाने की पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह घामडोज टोल के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल, क्राइम ऑफ सीन व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर शव को मोर्चरी में पहुंचाया। अभी तक व्यक्ति की मौत के कारणों को पता नहीं चला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक की पहचान सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के तेहर रिचौना निवासी अमरनाथ (50) के रूप में हुई है। वह घामडोज टोल के पास स्थित वीके रब कंपनी में हेल्पर की नौकरी करता था और कंपनी के पास ही किराये के कमरे पर रहता था। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह घामडोज टोल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही भोंडसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक की पहचान होने के बाद परिवार वालों को सूचना दी। मृतक अमरनाथ के ताऊ के दो बेटे भोंडसी क्षेत्र में ही निजी कंपनियों में नौकरी करते है, उनको भी मौके पर बुलाकर पहचान कराई गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अमरनाथ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वर्जन
जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा है कि किसी वाहन ने टक्कर मारी है या फिर मारपीट व अन्य वजह से मौत हुई है। परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, तभी मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मामले की छानबीन के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि मामला स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
-- --
ऑटो स्टैंड के पास मिला युवक का शव
मानेसर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) से कासन गांव की ओर जाने वाली सड़क पर बने ऑटो स्टैंड के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे एक युवक का शव मिला। मृतक युवक के पास कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि करीब 35 वर्षीय युवक ने शराब पी रखी थी और वह चलते हुए गिर गया था व उसकी मौत हो गई। मानेसर थाना के निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचा दिया है। मृत युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।