फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The automatic ticket vending machine at the railway station is lying closed

Gurugram News: रेलवे स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पड़ी है बंद

Tue, 09 Sep 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The automatic ticket vending machine at the railway station is lying closed
यात्रियाें को लाइन में लगकर लेनी पड़ रही हैं टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) बंद पड़ी है। पहले इस मशीन का प्रिंटर खराब था। अब यह मशीन ही खराब हो गई है। इस मशीन की सहायता से यात्री अपना टिकट प्रिंट कर सकते थे। उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ता था। मशीन खराब होने से उन्हें लाइन में लगना पड़ता है। इससे यात्रियों के साथ ही रेलवे कर्मचारियों का समय खराब होता है।


एटीवीएम मशीन से टिकट लेने से यात्रियों को काफी फायदा भी मिलता है। एटीवीएम से यात्री टिकट लेने के लिए अपने स्टेशन चुनते हैं और उसके बाद वह श्रेणी चुनकर टिकट ले सकते हैं। एटीवीएम से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट दोनों खरीदें जा सकते हैं। दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों का नवीनीकरण करा सकते हैं। एटीवीएम से टिकट खरीदने के लिए आर वॉलेट का इस्तेमाल करने पर बोनस मिलता है।
विज्ञापन

एटीवीएम मशीन कई महीनों से खराब पड़ी है। रेलवे के सीएमआई शिव कुमार के मुताबिक एटीवीएम में तकनीकी समस्या है, जिसका पार्ट आने वाला है। एक दो दिन में ही यह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed